प्रतिनिधि, मेसकौर
सीतामढ़ी थाना कार्यालय पर गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. इस दौरान काफी संख्या में लोग थाना पहुंचे. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सीतामढ़ी में थानाध्यक्ष रहते छठ पूजा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाटों की साफ – सफाई से लेकर सड़क की गंदगी को भी साफ कराया.थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी को जिस समय थाना का कमान मिला था, उस समय सीतामढ़ी ओपी था, इनके प्रयास से सीतामढ़ी ओपी से थाना में अप ग्रेड हुआ. उसके कुछ महीने बाद ही सीतामढ़ी मॉडल थाना बन गया. विदाई के दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की. वहीं लोगों का सम्मान पाकर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी भावुक हो गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रभारी थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने की. इस मौके पर सराय मुखिया राकेश कुमार, बारत मुखिया नागेश कुमार, रसलपुरा मुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव, समाजसेवी संतोष कुमार, सत्येंद्र सिंह, रमेश कुमार, एएसआई प्रमोद कुमार, बिनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
