स्थानांतरण पर धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू को क्षेत्रवासियों ने दी विदाई

NAWADA NEWS.धमौल थाना के थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू का स्थानांतरण गया जी जिले में हो गया है.

थानाध्यक्ष को फूलमाला, अंगवस्त्र, डायरी, पेन देकर किया गया सम्मानित

प्रतिनिधि,पकरीबरावां

धमौल थाना के थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू का स्थानांतरण गया जी जिले में हो गया है. गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. कार्यक्रम में सरपंच इंद्रजीत कुमार सिन्हा, ढोढ़ा मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमा यादव, युवा सामाजिक कार्यकर्ता कौशल कुमार सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, जयराम यादव, एसआइ दिनेश पासवान, एएसआइ सुनील भगत सहित कई लोग उपस्थित थे. सभी ने हिमांशु पप्पू के डेढ़ वर्षों के कार्यकाल की सराहना की. उनका कार्यकाल पूरी तरह बेदाग रहा. आम जनता से समन्वय स्थापित कर उन्होंने बेहतर पुलिसिंग की मिसाल पेश की. इस मौके पर थानाध्यक्ष को फूलमाला, अंगवस्त्र, डायरी, पेन आदि भेंट कर सम्मानित किया गया. क्षेत्रवासियों ने कहा कि लोगों को उनकी कमी खलेगी. वहीं थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू ने कहा कि धमौल क्षेत्रवासियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला. थाना के अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने भी हर कदम पर समर्थन किया. कार्यक्रम में अपर थानाध्यक्ष इंद्रमल मांझी, एसआइ बीरबल चौधरी, बेलखुंडा सरपंच यहिया अंसारी, सरपंच धर्मेंद्र यादव, मुंशी नीरज कुमार सिंह, चौकीदार जितेंद्र पासवान, चरित्र पासवान, अमित रजक, चंदन चलवाई आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >