मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की हुई समीक्षा फोटो कैप्शन- बैठक में शामिल अधिकारी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत लगी सोलर स्ट्रीट लाइट की प्रगति एवं कार्य-स्थिति की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई. सभी क्रियान्वयन एजेंसी, ब्रेडा प्रतिनिधि एवं सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया कि 72 घंटे के अंदर सभी सोलर स्ट्रीट लाइट काम करना शुरू नहीं किया, तो पेनाल्टी लगाते हुए संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जायेगा. कहा कि सभी सोलर स्ट्रीट लाइटों का स्थलीय निरीक्षण पंचायती राज विभाग के कर्मियों व पदाधिकारी करें. नवादा जिले में सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि प्रथम फेज में फोटोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्री सावित्र सोलर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लक्ष्य के अनुरूप 3680 एवं 3600 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयीं. द्वितीय फेज में लक्ष्य के अनुरूप 3000 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगीं. तृतीय फेज में लक्ष्य के अनुरूप 4510 एवं 4470 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं. चतुर्थ फेज में 6670 सोलर स्ट्रीट लाइटों के विरुद्ध अब तक मात्र 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाना अत्यंत खेदजनक है. इस संबंध में एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछा गया है तथा 15 मार्च तक शेष सभी 6470 सोलर स्ट्रीट लाइटों की अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
72 घंटे के अंदर सभी सोलर स्ट्रीट लाइटों को जलाना सुनिश्चित करें : अफसर
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की हुई समीक्षा
