आचार संहिता का पालन व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने पर दिया जोर

रजौली विधानसभा क्षेत्र में सामान्य ऑब्जर्वर ने प्रत्याशियों संग की बैठक

रजौली विधानसभा क्षेत्र में सामान्य ऑब्जर्वर ने प्रत्याशियों संग की बैठक

फ़ोटो

कैप्शन- बैठक में मौजूद लोग

प्रतिनिधि, नवादा नगर रजौली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षक जे इनोसेंट दिव्या, आइएएस ने गुरुवार को सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आदर्श आचार संहिता के पालन, प्रचार-प्रसार के दौरान निर्धारित नियमों, निर्वाचन व्यय की निगरानी, सोशल मीडिया एवं प्रचार वाहनों के उपयोग, मतदाताओं को प्रलोभन से दूर रखने तथा प्रत्याशियों की नैतिक जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. सामान्य प्रेक्षक सुश्री दिव्या ने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें और चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग दें. उन्होंने यह भी कहा कि आचार संहिता उल्लंघन की किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >