विधिक जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

NAWADA NEWS.जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने रविवार को नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने रविवार को नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार धीरेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर कार्यक्रम का उद्घाटन लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमन जैन, पीएलवी रामनुज कुमार, भगवानपुर ग्राम पंचायत के मुखिया व अन्य ने संयुक्त रूप से किया. लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमन जैन ने कहा कि भारत व राज्य सरकार दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इन योजनाओं के तहत दिव्यांग बच्चों को मुफ़्त या रियायती दर पर कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर आदि उपलब्ध कराये जाते हैं. साथ ही, प्राथमिक से उच्च शिक्षा स्तर तक छात्रवृत्ति, समाज कल्याण विभाग द्वारा पालन-पोषण आहार व विशेष देखभाल, शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है. उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें. इस मौके पर प्रखंड पदाधिकारी, कर्मचारी, भगवानपुर ग्राम पंचायत के मुखिया, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमन जैन व पीएलवी रामानुज कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >