ट्रक–टोटो की आमने-सामने टक्कर में आठ यात्री घायल

NAWADA NEWS.हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसुआ–राजगीर मुख्य मार्ग पर रविवार को भूलन बिगहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक और टोटो की आमने–सामने की टक्कर हो गयी.

हिसुआ–राजगीर मुख्य मार्ग पर भूलन बिगहा गांव के समीप हुई घटना फोटो कैप्शन – सीएचसी में इलाजरत दुर्घटना के यात्री – घटनास्थल पर पड़ा टोटो और हिसुआ पुलिस प्रतिनिधि, हिसुआ/नवादा सदर हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसुआ–राजगीर मुख्य मार्ग पर रविवार को भूलन बिगहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक और टोटो की आमने–सामने की टक्कर हो गयी. इस भीषण हादसे में टोटो पर सवार आठ यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया. सड़क पर चीख–पुकार मच गयी. वहीं कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा. घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हिसुआ में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है. घायलों में पचरुखी बिगहा निवासी आकाश कुमार, अनारपुर पकड़िया की लीला देवी और शैलेश कुमार महतो समेत अन्य यात्री शामिल हैं. घायलों ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. इधर, घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो व हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गयी है और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त मार्ग पर गति नियंत्रण और कड़ी निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHUTOSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >