नवादा: जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 14 शिकायतें, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

नवादा जिले में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने स्वयं 14 विभिन्न शिकायतों को सुना. कई फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिली.

Nawada News: जिला पदाधिकारी (DM) रवि प्रकाश के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता स्वयं डीएम रवि प्रकाश ने अपने कार्यालय कक्ष में की. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 14 आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं.

डीएम ने की सीधी सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान डीएम रवि प्रकाश ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना. कई शिकायतों का मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष बचे मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए हस्तांतरित कर दिया गया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का नियमानुसार, पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

जनसुनवाई में आए प्रमुख मामले:

  • अकबरपुर (बरेव): अजय प्रसाद ने ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित आवेदन दिया.
  • वारिसलीगंज (पटेल नगर): अनिता देवी ने चल एवं अचल संपत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग रखी.
  • नवादा सदर (जैसिन बिगहा): पूनम कुमारी नट ने भूमि बंदोबस्ती से संबंधित फरियाद लगाई.
  • नवादा (नई जेल के समीप): संतोष कुमार सिन्हा ने नकल निर्गत करने से संबंधित आवेदन सौंपा.

इसके अलावा भूमि, राजस्व, प्रमाण-पत्र, लोक सेवाओं एवं अन्य विभागों से जुड़े कई मामलों की शिकायतें भी प्राप्त हुईं.

अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर भी हुआ आयोजन

इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया. संबंधित अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की तथा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >