नवादा में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की तैयारी तेज, सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

Nawada News : नवादा में अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक मंच द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें एक हजार से अधिक छात्र सात केंद्रों पर परीक्षा देंगे.

Nawada News : अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच की नवादा इकाई की ओर से आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए मिर्जापुर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. परीक्षा में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. जिलेभर में परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा 23 अगस्त, रविवार को आयोजित की जाएगी. प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए अलग-अलग केंद्राधीक्षक के अलावा उड़नदस्ता टीम भी नियुक्त की गयी है.

सात परीक्षा केंद्रों पर होगी प्रतियोगिता

कार्यक्रम के संरक्षक रामकिशुन प्रसाद एवं परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में गुरुदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली सेंट्रल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एम्बीशन कैरियर इंस्टीट्यूट और संत मेंही स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसके अलावा रोह प्रखंड के रेड रोज पब्लिक स्कूल, कुम्हरावां तथा अकबरपुर प्रखंड के नवादा पब्लिक स्कूल, गोसाईं बिगहा में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है.

हर प्रखंड से 20 सफल प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य समाज में शैक्षणिक क्रांति लाना है. परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक प्रखंड से 20-20 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.

केंद्रों पर निगरानी के लिए उड़नदस्ता टीम तैनात

परीक्षा को व्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति की गयी है. इसके साथ ही परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए उड़नदस्ता टीम भी गठित की गयी है. आयोजकों ने परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >