नवादा के दवा व्यवसायियों ने एआईओसीडी की मांगों का किया समर्थन, बोले- छोटे दुकानदारों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

नवादा जिले के दवा व्यवसायियों ने ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) की मांगों का समर्थन किया है. उन्होंने छोटे दुकानदारों के लिए सीसीटीवी लगाने और यूपीआई लेन-देन से जुड़े प्रावधानों को आर्थिक बोझ बताया है.

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) की ओर से सरकार के समक्ष रखी गयी मांगों का नवादा जिला दवा विक्रेता संघ के पूर्व पदाधिकारियों और जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन से जुड़े सक्रिय पदाधिकारियों ने समर्थन किया है. पूर्व अध्यक्ष बृजेश राय, पूर्व कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, पूर्व संयुक्त सचिव अशोक कुमार जीतू और पूर्व मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह समेत अन्य दवा व्यवसायियों ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है.

छोटे दवा व्यवसायियों के लिए सीसीटीवी लगाना बताया व्यावहारिक समस्या

दवा व्यवसायियों ने कहा कि बिहार की सभी दवा दुकानों में सीसीटीवी लगाना छोटे दवा कारोबारियों के लिए व्यावहारिक नहीं है. उनका कहना है कि यदि सरकार इसके लिए बजट के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है, तो स्थिति अलग हो सकती है.

उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के लिए सीसीटीवी लगाने का अतिरिक्त खर्च उठाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में सरकार को इस पहलू पर भी विचार करना चाहिए.

यूपीआई लेन-देन से जुड़े प्रावधानों पर जतायी चिंता

दवा विक्रेताओं ने यूपीआई लेन-देन से जुड़े कर संबंधी प्रावधानों को लेकर भी चिंता जतायी. उनका कहना है कि इससे छोटे दुकानदारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा.

दवा व्यवसायियों ने कहा कि राज्य और देश के संगठन की ओर से उठाये गये मुद्दे जनहित और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं से जुड़े हैं. सरकार को इन पर सकारात्मक विचार करना चाहिए. उन्होंने लागू किये गये संबंधित आदेशों की समीक्षा करने और आवश्यकतानुसार उन्हें वापस लेने की दिशा में पहल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >