वोटरों को जागरूक कर रहीं दीदियां

वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तेज, जीविका की महिलाएं बढ़कर ले रहीं हिस्सा

वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तेज, जीविका की महिलाएं बढ़कर ले रहीं हिस्सा

सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार चलाये जा रहे अभियानप्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद वोटर जागरूकता कार्यक्रम के अभियान को और तेज किया गया है. स्वीप कोषांग की ओर से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत अलग-अलग तरीके के कार्यक्रम कर मतदाताओं से वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील की जा रही है. जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है. जागरूकता कार्यक्रम में बनाये गये जिला आइकॉन भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

जीविका दीदियों ने निकाली प्रभातफेरी

हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में जीविका के विभिन्न ग्राम संगठनों की महिलाओं की ओर से प्रभातफेरी एवं कैंडल मार्च निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. पहले मतदान, फिर जलपान की तख्तियों को हाथों में लेकर महिलाएं जागरूकता का संदेश देती दिखीं. लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. यह अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है.

कई प्रकार के हो रहे आयोजन

मतदाताओं के जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का भी सहयोग लिया जा रहा है. वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूलों में रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >