माता लक्ष्मी व भगवान भास्कर की प्रतिमाएं की गयी विसर्जित

गोविंदपुर गणेश मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाएं की गयी विसर्जित

गोविंदपुर. गोविंदपुर गणेश मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी व गणेश व इमली छठ घाट पर स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की देर शाम किया गया. स्थानीय मुखिया अनुज सिंह, सरपंच अरुण मिश्रा, अगिया बैताल युवा क्लब के सदस्य व समाजसेवी मंटू यादव के नेतृत्व में सकरी नदी में प्रतिमा विसजित की गयी. प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोविंदपुर थाने के एसआइ ललन राम दलबल के साथ जुलूस के साथ चल रहे थे, ताकि कोई चूक ना हो. सभी स्थापित प्रतिमा को गोविंदपुर के पूरे बाजार में शांतिपूर्वक गाजे-बाजे के साथ भ्रमण करवाकर अपर बाजार से सटे सकरी नदी में विसर्जन कर दिया गया. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां लक्ष्मी, गणेश व भगवान भास्कर की स्थापित प्रतिमा का विसर्जन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >