कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं ने ली जानकारी

महिला सशक्तीकरण को लेकर संवाद आयोजित

कैप्शन- संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय बिहार सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर महिला संवाद आयोजित किया गया. इसमें महिलाओं ने एलइडी युक्त संवाद रथ के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की. संवाद रथ के माध्यम से प्रदर्शित वीडियो फिल्मों के जरिये महिलाओं को महिला आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना सहित कुल 31 सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया. महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं से संबंधित लीफलेट वितरित किये गये, जिन्हें पढ़कर महिलाएं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले रही हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया विशेष संदेश पत्र भी महिलाओं के बीच पढ़ा गया, जिसे महिलाओं ने विशेष रुचि के साथ पढ़ा और सराहा.कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी सभी के साथ साझा किया. इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब अपने सपनों और आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >