नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण

Nawada News : नवादा में डीडीसी नीलिमा साहू ने गोबरधन योजना के तहत बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए.

Nawada News : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित परिसंपत्तियों का गुरुवार को उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू ने निरीक्षण किया. उन्होंने पकरीबरावां प्रखंड की एरूरी ग्राम पंचायत में गोबरधन योजना के तहत स्थापित बायोगैस संयंत्र एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का जायजा लिया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों, एजेंसी प्रतिनिधियों एवं लाभुकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बायोगैस संयंत्र को जल्द पूरी तरह चालू करने का निर्देश

बायोगैस संयंत्र के निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने इसकी वर्तमान क्रियाशीलता की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित एजेंसी को संयंत्र को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कराने तथा बचे हुए घरों में गैस कनेक्शन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. लाभुकों को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में गोबर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पंचायत के मुखिया एवं संबंधित एजेंसी को सौंपी गयी. संयंत्र से निकलने वाली जैविक खाद को किसानों के खेतों में उपयोग के लिए उपलब्ध कराने को भी कहा गया.

Also Read : नवादा में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफनाए शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

डीडीसी ने प्रखंड समन्वयक को पूरी व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा इसके लिए नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया. वहीं डीपीएम जीविका को सामुदायिक संरचनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए स्वयं सहायता समूहों को चिह्नित करने को कहा.

कचरा उठाव और उपयोगिता शुल्क की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान नीलिमा साहू ने उपयोगिता शुल्क संग्रहण एवं प्रतिदिन कचरा उठाव की स्थिति की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रजौली में परेड का पूर्वाभ्यास पूरा, 12 विद्यालयों के 200 से अधिक बच्चे हुए शामिल

जीविका समूह की महिलाओं से किया संवाद

इसके बाद डीडीसी ने जीविका ग्राम संगठन 'विधाता' का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों का जायजा लिया. उन्होंने महिलाओं से संवाद कर समूह निर्माण, बैंक लिंकेज एवं आईसीएफ के माध्यम से संचालित कार्यों की जानकारी ली.

अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर डीआरडीए निदेशक, डीपीएम जीविका, बीडीओ पकरीबरावां, डीसी एलएसबीए सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफनाए शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >