23 सितंबर को पटना में सम्मानित होंगे दरावां पैक्स अध्यक्ष रजनीश

NAWADA NEWS. मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित कौआकोल प्रखंड के दरावां पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार को 23 सितंबर को पटना में पुरस्कृत किया जायेगा.

मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत दरावां पैक्स का हुआ चयन

कौआकोल

. मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित कौआकोल प्रखंड के दरावां पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार को 23 सितंबर को पटना में पुरस्कृत किया जायेगा. दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान, समनपुरा,बीआइटी कैंपस पटना में आयोजित समारोह में उन्हें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार सम्मानित करेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार राज्य में 100 पैक्सों का चयन आदर्श पैक्स के रूप में किया गया है. जिनमें नवादा जिला के नरहट प्रखंड के पुंथर, नवादा सदर के पौरा व कौआकोल प्रखंड के दरावां पैक्स का चयन किया गया है. इस सम्मान के तहत सभी चयनित पैक्सों को पांच लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिये जायेगें. कौआकोल बीसीओ अजित कुमार व कुंदन बरनवाल ने दरावां पैक्स का चयन होने पर अध्यक्ष को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >