ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में उतरा भाकपा माले

NAWADA NEWS.भाकपा माले ने शनिवार को कौआकोल जेपी चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नौ जुलाई को केंद्रीय ट्रेंड यूनियन संगठनों की संयुक्त राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल का समर्थन करते हुए इसके समर्थन में उतरने का आह्वान किया है.

नुक्कड़ सभा और माइकिंग कर समर्थन के लिए लोगों से की अपील

प्रतिनिधि, कौआकोल

भाकपा माले ने शनिवार को कौआकोल जेपी चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नौ जुलाई को केंद्रीय ट्रेंड यूनियन संगठनों की संयुक्त राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल का समर्थन करते हुए इसके समर्थन में उतरने का आह्वान किया है. इसको लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने माइकिंग से कौआकोल व रानीबाजार में प्रचार किया. इस मौके पर भाकपा माले के नेता दिलीप कुमार और मंटू कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों पर हमला कर रही है. तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर मजदूरी व मानदेय लूटने के बाद साजिश के तहत वोट लूटने का काम कर रही है. जिसको लेकर 9 जुलाई को ट्रेड यूनियन की हड़ताल में पार्टी समर्थन में सड़क पर उतरेगी. उन्होंने इस हड़ताल को सफल करने के लिए सभी से सड़क पर उतरने और ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है. मौके पर नूनी देवी, सुकरी देवी, दशरथ चौधरी, राजेन्द्र मांझी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >