सदर अस्पताल में स्ट्रेचर का अभाव गोद में मरीज उठा ले गये परिजन

सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में स्ट्रेचर का अभाव है.

नवादा कार्यालय.

सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में स्ट्रेचर का अभाव है. इससे मरीजों को वार्ड तक ले जाने में काफी परेशानी हो रही है. शनिवार की दोपहर लगभग 1:00 एक बजे एक वृद्ध मरीज परिजन के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. मरीज चलकर इमरजेंसी वार्ड तक जाने में सक्षम था. परिजन ने मरीज को वार्ड तक ले जाने के लिए अस्पताल के कर्मियों से स्ट्रेचर मांगा. लेकिन कर्मी ने स्ट्रेचर उपलब्ध नही होने के बात कही. इसके बाद परिजन मरीज को रिक्शे से उतारकर मरीज को अपने गोद में उठाये और इमरजेंसी विभाग में इलाज के लिए ले गये. तस्वीर में साफ देखा जा रहा है़ इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि उस उक्त अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था़ व्यवस्था बढ़ायी जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >