नवादा में छज्जा को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने संभाली स्थिति

सिरदला थाना क्षेत्र के झरना गांव में घर के छज्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nawada News : सिरदला थाना क्षेत्र के झरना गांव में घर के छज्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला में भर्ती कराया गया है.

पुराने विवाद ने पकड़ा तूल

घटना के संबंध में दयानंद राजवंशी ने बताया कि उनका और भोला राजवंशी के बीच छज्जे के निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. करीब एक वर्ष पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसके तहत एक खिड़की बंद कर दी गई थी.

उन्होंने बताया कि आठ दिन पहले प्रशासन की मौजूदगी में जमीन की नापी भी कराई गई थी. इसके बावजूद सोमवार को जब छज्जा निकालने का विरोध किया गया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति नियंत्रित

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जानकारी ली. घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला भेजा गया.

महिला की हालत स्थिर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला के चिकित्सक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि घायल महिला का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया जा सकता है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है. मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Ragini Sharma

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >