समर कैंप में बीपीएस के बच्चे कर रहे एंजॉय

दो दिनी समर कैंप में वाद-विवाद, निबंध, भाषण, एक्टिंग, पेंटिंग, डांस, मोनो एक्टिंग, सिंगिंग, योगा आदि का दिया जा रहा प्रशिक्षण

दो दिनी समर कैंप में वाद-विवाद, निबंध, भाषण, एक्टिंग, पेंटिंग, डांस, मोनो एक्टिंग, सिंगिंग, योगा आदि का दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

जिले के प्रसिद्ध बीपीएस पब्लिक स्कूल सह बीपीएस किड्स जोन रामनगर में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं को एक साथ एक मंच पर आकर नया आयाम दे रहे हैं. समर कैंप में बच्चों ने वाद-विवाद, निबंधन, भाषण, एक्टिंग, पेंटिंग, डांस, मोनो एक्टिंग, सिंगिंग, म्यूजिकल चेयर आदि के साथ अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया. निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि मौके पर बच्चों के बीच फैशन कंपीटीशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सभी बच्चे पूरे मनोयोग से भाग ले रहे हैं. बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों का भी भरपूर योगदान रहा. बच्चे इस कैंप को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं. कैंप में शामिल अभिभावक भी अपने बच्चे के साथ पूरी तरह से मस्ती में डूबे नजर आये. निदेशक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. बच्चों में अनुशासन की भावना जागृत होती है. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों ने मॉर्निंग असेंबली से की, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिंहा, उप प्राचार्य सारिका भगत, शिक्षक शिव शंकर, विनोद, विश्वास, आकाश, जूही, नूतन, पूजा, रवि, पुष्पा, सोनाली, पम्मी, समृद्धि, आरती, ऋचा सुमन, पूजा रानी का भरपूर योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >