Nawada News: नवादा शहर के सद्भावना चौक पर रविवार की दोपहर एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गयी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गयी.
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का किया प्रयास
बाइक में आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. हालांकि, आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बाइक में आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
