बिहार में रंगदारी नहीं देने पर पोकलेन मशीनों में लगाई आग, फायरिंग से दहशत, एक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने खौफनाक कदम उठाया. अपराधियों ने बालू घाटों पर काम कर रही पोकलेन मशीनों में आग लगा दी. इतना ही नहीं, इस दौरान फायरिंग भी की गई. मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है जबकि 6 को नामजद किया गया है.

Bihar News: नवादा के नेमदारगंज थाना इलाके में रंगदारी को लेकर अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बालू घाट पर काम कर रही दो पोकलेन मशीनों को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. साथ ही फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी.

मामले में पीड़ित ने क्या बताया?

पीड़ित संतोष कुमार के अनुसार, करीब 5-6 हथियारबंद बदमाश घाट पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे. बदमाशों ने मशीन चालकों और हेल्परों के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन मशीन से नीचे उतार दिया. इसके बाद दोनों पोकलेन मशीनों में आग लगा दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

किस-किस को किया गया नामजद?

इस मामले में कुल छह नामजद आरोपित बनाए गए हैं, जिनमें सौरभ कुमार उर्फ बुट्टा, रामनिवास कुमार उर्फ छोटू, कौशल कुमार उर्फ कैला, मोहित कुमार उर्फ भोलु, नितिन कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं. सभी पर रंगदारी, मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों मशीनें बुरी तरह जल चुकी थीं.

बताया जाता है कि इससे पहले भी इन आरोपियों की ओर से रंगदारी को लेकर धमकी दी गई थी और एक अन्य मामले में लैपटॉप छीनने की घटना भी दर्ज है. इस संबंध में नेमदारगंज थाना कांड संख्या 177/26, 2 मई 2026 को दर्ज किया गया है.

थाना प्रभारी ने क्या बताया?

थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी रामनिवास कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है.

(नवादा के अकबरपुर से अनिल कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: पटना का PMCH बनेगा हाईटेक, हाई-स्पीड इंटरनेट की मिलेगी सुविधा, बिछेगी लीज लाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >