Bihar News: किसानों के लिए खुशखबरी, इस जिले में विशेष छूट के साथ मिल रहे धान व मक्का के बीज

Bihar News: राजौली प्रखंड के ई-किसान भवन में किसानों को धान और मक्का के बीज अनुदान पर बांटे गए. कम कीमत में गुणवत्ता वाले बीज मिलने से खेती आसान होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा.

Bihar News: रजौली प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को किसानों के लिये एक विशेष पहल की गई. इस कड़ी में यहां कुल 42 किसानों के बीच मक्के और धान के बीज बांटे गए. मक्के के साथ-साथ अन्य फसलों के बीज भी इस योजना के अंतर्गत उचित दामों पर दिया जा रहा है. इस योजना से खेती में किसानों की लागत घटेगी और मुनाफे में इजाफा होगा.

50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध

यह योजना नवादा जिले के सिरदला, नरहट, अकबरपुर और गोविंदपुर जैसे कई प्रखंडों में लागू की गई है. योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय किसानों को सहूलियत मिलेगी. सूचना के अनुसार मक्का (8 kilo) प्रति पैकेट 1055 रूपये का मिलेगा और 3 किलो धान का बीज मात्र 10 रूपये प्रति किलो मिलेगा.

कृषि विभाग की विशेष पहल

बता दें कि कृषि विभाग की तरफ से हर साल मौसम और किसानों की जरूरत के अनुसार बीज वितरित किये जाते हैं. प्रभारी कृषि पदाधिकारी धनंजय कुमार ने जानकारी दी कि विभाग का लक्ष्य है अधिक से अधिक किसानों तक यह लाभ पहुंचे ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके और किसानों को बीज के लिए बाजार के भरोसे न रहना पड़े.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किसानों में खुशी

ई-किसान भवन तक बीज पहुंचाने की जिम्मेदारी सरीओ इंटरप्राइजेज को सौंपी गई है जो इसकी सप्लाई का ख्याल रख रहा है. इस मौके पर दर्जनों किसान मौजूद रहे. किसानों ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और हम आशा करते हैं की इससे खेती करना आसान होगा और उपज बेहतर होगी.

(मृणाल कुमार की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: जनता को तेजस्वी का खुला पत्र, 5 वर्षों में बिहार को…दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >