Bihar News: नवादा में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Bihar News: नवादा शहर के मुस्लिम रोड पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई है. जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है. यह घटना रविवार की अहले सुबह की बताई जा रही है. जब बिजली के खंभे पर उलझे तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से आग लग गई.

Bihar News: नवादा शहर के मुस्लिम रोड पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई है. जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है. यह घटना रविवार की अहले सुबह की बताई जा रही है. जब बिजली के खंभे पर उलझे तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से आग लग गई. जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखे प्लास्टिक, टायर, ई-रिक्शा, कार्टन और अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया.

भीषण आग से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल

घटना की सूचना मिलने के बाद, मौके पर 6 दमकल की गाड़ियां पहुंची. लेकिन आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही थीं. आग की वजह से आसपास के घरों में धुआं भर गया है जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वे असफल रहे.

Also Read: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाने में लटका मिला शव, शराबी बेटे को पिता ने किया था पुलिस के हवाले

10 लाख की संपत्ति जलकर राख

कबाड़ दुकान के मालिक का कहना है कि आग से करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है, जिसमें एक ई-रिक्शा भी शामिल है. दमकल विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >