Bihar Crime News: नवादा में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में भर्ती

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में अपराधियों ने युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी है. युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. जख्मी युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए  पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है. जख्मी युवक की पहचान दीपक कुमार शर्मा के रूप में हुई है. हालांकि, युवक को गोली क्यों मारी गई है, इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है. पूरी घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव का है. घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई है. वहीं जख्मी के परिजनों ने फिलहाल कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया है. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. 

बिहार क्राइम से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ें

किशनगंज के बहादुरगंज गुणा चौरासी वार्ड नंबर 4 में गर्भवती महिला की संदेहास्पद मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. उधर सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है. पिता ने दहेज की खातिर अपनी बेटी की हत्या की आशंका व्यक्त की है. मृतका आठ महीने की गर्भवती बताई जा रही है. मृतका के पिता दहेज के लिए बेटी की हत्या किये जाने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है. 

ALSO READ: Bihar News: बिहार में जमीन के अंदर से मिला शिवलिंग, 500 साल पुराना बताया जा रहा है मंदिर

पांच लाख रुपए की कर रहे थे डिमांड

पिता ने आगे बताया कि बीते कुछ महीनों से उनका दामाद इश्तियाक और उसके परिजन पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे और इसको लेकर लगातार उनकी बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी सूचना उसकी बेटी ने परिजनों को दी थी. उन्होंने कहा कि शनिवार की देर रात अचानक ही इश्तियाक के घर के पास के लोगों द्वारा बेटी की मौत की सूचना दी गई. मृतका की गला दबा कर हत्या की आशंका जतायी जा रही है, क्योंकि उसके गले पर निशान पाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >