Bihar News: नवादा में दबंगों ने दलित बस्ती को फूंका, अपराधियों ने गोलीबारी भी की, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: नवादा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव के कृष्ण नगर महादलित टोले से आपसी विवाद का मामला सामने आया है. जहां जमीन पर दावा करने को लेकर गांव के दबंगों ने गांव के दलित बस्ती पर हमला कर आग के हवाले कर दिया.

Bihar Crime News: बिहार में जमीन सर्वे का काम 20 अगस्त से शुरू है. जमीन सर्वे के दौरान बिहार के कई जिलों से आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है. इसी क्रम में नवादा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव के कृष्ण नगर महादलित टोले से आपसी विवाद का मामला सामने आया है. जहां जमीन पर दावा करने को लेकर गांव के दबंगों ने गांव के दलित बस्ती पर हमला कर दिया.

दर्जनों से अधिक घर को किया आग के हवाले

जानकारी के मुताबिक दबंगों द्वारा दलित बस्ती के लोगों में दहशत फैलाने के लिए रायफल और पिस्टल से फायरिंग की गयी. उसके बाद गांव के दलित बस्ती को आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना में दो दर्जन से अधिक घर को दबंगों द्वारा फूंक दिया गया. सूचना पर पहुंची दमकल की 9 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बता दें कि इस घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दिल हो गया है.

Also Read: बेतिया में पत्नी के सामने पति को खा गया बाघ, देखती रह गई बेबस पत्नी, बकरी चराने खेत गए थे दंपती

सरकारी जमीन पर भू-माफिया का है नजर

ग्रामीणों का कहना है कि वह विगत कई दशकों से यहां रह रहे हैं. जानकारी के मुताबिक जमीन बिहार सरकार की है और इस जमीन पर भू माफियाओं की पैनी नजर है. कुछ दिनों से भू-माफिया सरकारी जमीन को बेच भी रहे थे. इसी का विरोध करने पर आज बड़ी संख्या में दबंग दलित बस्ती में पहुंच गये और गांव में फायरिंग करने लगे. जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.

आगजनी में मवेशी भी झुलसे

बता दें कि जाते-जाते दबंगों ने गांव में करीब दो दर्जन से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया. जिसमें कुछ मवेशी भी बुरी तरह झुलस गये. इस संबंध में डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि फिलहाल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है. आगे किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो इसके लिए प्रशासन सजग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >