Nawada News : गोविंदपुर प्रखंड के बकसोती बाजार स्थित साधना बरनवाल के आवास पर बरनवाल महिला संघ की महिला समिति का गठन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल बरनवाल, पुष्पा कुमारी एवं अन्य उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, संगठन को मजबूत बनाना तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल करना रहा.
सर्वसम्मति से नई समिति का हुआ गठन
बैठक में सर्वसम्मति से महिला समिति का गठन किया गया. इसमें पूनम बरनवाल को अध्यक्ष, साधना बरनवाल को सचिव तथा सुनीता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन की महिलाओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
बिहारशरीफ से भी पहुंचीं महिला प्रतिनिधि
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बरनवाल महिला संघ की उपाध्यक्ष कोमल बरनवाल एवं पुष्पा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उनके साथ बिहारशरीफ से बबीता, शर्मिला, शारदा देवी, नीलम सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी पर जोर
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक कार्यों एवं महिला उत्थान के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
गांव-गांव तक संगठन विस्तार का लिया संकल्प
कार्यक्रम का समापन 'नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति' के संदेश के साथ हुआ. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने बरनवाल महिला संघ के संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने और महिला सशक्तिकरण के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
