10 दिन बाद नवादा के बांधी गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Nawada News : मेसकौर के बांधी गांव में 10 दिनों बाद बिजली ट्रांसफार्मर लगा। प्रभात खबर की खबर का हुआ असर, ग्रामीणों ने ऊर्जा विभाग का जताया आभार।

Nawada News : प्रखंड अंतर्गत बड़ोसर पंचायत के बांधी गांव में पिछले 10 दिनों से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर को बुधवार को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. बिजली संकट से जुड़ी इस समस्या को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद ऊर्जा विभाग ने बुधवार को ट्रांसफार्मर इंस्टॉल कराया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने की कार्रवाई

कनीय अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में जहां भी ट्रांसफार्मर खराब हैं, वहां जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अधिक लोड के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर जल गए हैं. विभाग की ओर से ऐसे स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद बांधी गांव के ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिली. जितेंद्र शर्मा, मनीष हंसमुख और मीनू यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगाने में सहयोग किया. ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा विभाग के साथ-साथ प्रभात खबर की भी सराहना की. मौके पर लाइनमैन सुमित पांडेय मौजूद रहे.

Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >