नवादा के मुफस्सिल थाने के एएसआइ की सड़क हादसे में मौत

NAWADA NEWS.सोमवार को चंडी थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा टू-लेन स्थित कचरा भेड़िया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवादा जिले के मुफस्सिल थाना में पदस्थापित जमादार एएसआइ जितेंद्र कुमार सिंह (50) की मौत हो गयी.

नवादा कार्यालय

सोमवार को चंडी थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा टू-लेन स्थित कचरा भेड़िया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवादा जिले के मुफस्सिल थाना में पदस्थापित जमादार एएसआइ जितेंद्र कुमार सिंह (50) की मौत हो गयी. वे हाजीपुर, वैशाली जिले के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार सिंह एक केस के अनुसंधान के सिलसिले में बाइक से पटना जा रहे थे. इसी दौरान कचरा भेड़िया गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चण्डी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >