शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के वासोचक गांव से हुई दुर्घटना

वारिसलीगंज. पुलिस ने रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के वासोचक गांव निवासी रवींद्र राउत के पुत्र दिलीप कुमार के घर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने चार लीटर शराब बरामद की. वहीं, शराब धंधेबाज दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुअनि सुनील कुमार के आवेदन पर शराब धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गिरफ्तार शराब धंधेबाज दिलीप को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >