विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि को मिली मंजूरी

NAWADA NEWS.मंगलवार 05 अगस्त को मंत्रिपरिषद की बैठक में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि को मंजूरी मिल गयी .इस निर्णय के बाद जिलेभर के रात्रि प्रहरियों में खुशी की लहर है .

नवादा कार्यालय.

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र 2024 में एमएलसी अशोक यादव द्वारा उठाए गए प्रस्ताव का असर अब दिखने लगा है . मंगलवार 05 अगस्त को मंत्रिपरिषद की बैठक में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि को मंजूरी मिल गयी .इस निर्णय के बाद जिलेभर के रात्रि प्रहरियों में खुशी की लहर है . रात्रि प्रहरी संघ की जिला कमेटी के अध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष बिपिन कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण पासवान, महासचिव सतीश कुमार व उप सचिव लालू कुमार सहित अन्य प्रहरियों ने एमएलसी अशोक यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. सभी ने मानदेय वृद्धि के लिए एमएलसी को बधाई दी और आभार प्रकट किया . प्रहरियों ने कहा कि वर्षों से लंबित यह मांग अब पूरी हुई है, जिससे उनका सम्मान और आत्मबल दोनों बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >