Nawada News : इंटर विद्यालय नारदीगंज में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल पहलों और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में कुल 10 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
अपार आईडी और आधार कार्ड कार्य की हुई समीक्षा
बैठक में छात्र-छात्राओं के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही नए आधार कार्ड बनाने और आधार कार्ड में त्रुटियों के सुधार कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. बीईओ ने सभी विद्यालय प्रधानों को विद्यार्थियों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों को समय पर पूरा कराने पर जोर दिया.
डिजिटल पहल और विभागीय योजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक में ''एक पेड़ मां के नाम 3.0'' अभियान, पाठ्यपुस्तक वितरण प्रमाणपत्र, एफआरएस और प्रशस्त ऐप पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की गई. इसके अलावा इंस्पायर अवार्ड, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण तथा गैर-टीईटी, एसटीईटी और सीटीईटी शिक्षकों की सूची तैयार करने सहित अन्य विभागीय कार्यों पर भी चर्चा की गई.
समय पर कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
बीईओ दीपक सक्सेना ने सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था और विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन विद्यार्थियों के हित में जरूरी है. बैठक में प्रखंड लेखापाल संजीव रंजन, बीआरपी आनंद कुमार सहित कई प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे.
Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी
