नवादा: नारदीगंज के अनुराग कुमार ने राज्य साइकिलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, 24 जुलाई को होंगे सम्मानित

इंटर विद्यालय नारदीगंज के छात्र अनुराग कुमार ने छपरा में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है. यूथ बालक वर्ग की 10 किमी मास स्टार्ट प्रतियोगिता में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया. मुख्यमंत्री स्वयं 24 जुलाई को पटना में उन्हें सम्मानित करेंगे.

Nawada News: इंटर विद्यालय नारदीगंज के छात्र अनुराग कुमार ने राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार, विद्यालय, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है. अनुराग की सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

10 किलोमीटर स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान

शारीरिक शिक्षिका सिमरन सिन्हा ने बताया कि अनुराग कुमार इंटर विद्यालय नारदीगंज में दसवीं कक्षा के छात्र हैं. वह नारदीगंज प्रखंड के आषाढ़ी गांव निवासी विकास कुमार के पुत्र हैं.

उन्होंने बताया कि छपरा में आयोजित 18वीं राज्य सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के यूथ बालक वर्ग की 10 किलोमीटर मास स्टार्ट प्रतियोगिता में अनुराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता.

विद्यालय में किया गया सम्मानित

अनुराग की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कृष्णकांत गुट्टू, शारीरिक शिक्षिका सिमरन सिन्हा तथा अन्य शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

शारीरिक शिक्षिका ने बताया कि अनुराग पहले भी 'मशाल प्रतिभा खोज' प्रतियोगिता में साइकिलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन मशाल प्रेरणा छात्रवृत्ति के लिए भी हुआ है.

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को पटना स्थित ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा अनुराग कुमार को सम्मानित किया जाएगा.

प्रमुख बातें

  • छपरा में आयोजित राज्य साइकिलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक.
  • यूथ बालक वर्ग की 10 किमी मास स्टार्ट स्पर्धा में रहा पहला स्थान.
  • इंटर विद्यालय नारदीगंज में हुआ सम्मान समारोह.
  • 24 जुलाई को पटना में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित.
  • मशाल प्रेरणा छात्रवृत्ति के लिए भी हुआ चयन.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishal kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >