अकबरपुर.
प्रखंड में अनंत चतुर्दशी का व्रत शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. अकबरपुर, फतेहपुर, बकसडा़, बरेब, नेमदारगंज आदि गांवों में गणेश विसर्जन के बाद संयम और तप की सुगंध से अंतस को महकाने वाला अनंत चतुर्दशी व्रत मनाया गया. महिलाओं व बुजुर्गों संग बच्चों ने भी व्रत रखा और भगवान अनंत की कथा सुनी. कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की पूजा कर लोगों ने अपनी आस्था जतायी. कथा श्रवण कर घर में सुख, शांति, वैभव और यश की कामना की. कथा के बाद पुरुषों ने दाहिने व महिलाओं ने बायीं भुजा पर पीले रंग के अनंत का धागा बांध मिष्ठान व पकवान खाए. काली मंदिर के पुजारी नारायण बाबा ने बताया कि यदि व्रत को कोई व्यक्ति लगातार 14 वर्षों तक नियम से करें, तो उसे विष्णु लोक की प्राप्ति होती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
