धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर धनगावां में अखंड पूजा शुरू

Nawada News : मेसकौर के धनगावां गांव में किसानों ने धान की बंपर पैदावार और अच्छी बारिश के लिए अखंड पूजा का आयोजन किया. ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि की कामना की.

Nawada News : अंकरी पांडेय बीघा पंचायत के धनगावां गांव में किसानों की धान की फसल अच्छी होने और पर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर अखंड पूजा का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश, खेतों में पर्याप्त पानी और धान की बेहतर पैदावार की कामना की.

अच्छी बारिश से धान की खेती को मिलेगा लाभ

ग्रामीणों का कहना है कि समय पर पर्याप्त वर्षा होने से किसानों को धान की खेती में काफी लाभ मिलेगा. पर्याप्त बारिश होने पर खेतों में पानी की उपलब्धता बनी रहेगी और धान की फसल भी बेहतर होने की उम्मीद है. किसानों ने पूजा के दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश और अनुकूल मौसम की कामना की, ताकि धान की फसल अच्छी हो सके और कृषि कार्य सुचारु रूप से जारी रहे.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित

सुख-समृद्धि की ग्रामीणों ने की मंगलकामना

इस अवसर पर ग्रामीणों और किसानों ने श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया. सभी ने गांव और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की मंगलकामना की. अखंड पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा. बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

युवाओं और ग्रामीणों ने आयोजन में दिया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश वर्मा, विनोद सिन्हा, राजकुमार प्रसाद, महेंद्र यादव, कमलेश प्रसाद, उदय प्रसाद, उपेंद्र मोदी, देवकी राम सहित समस्त ग्रामीणों ने सहयोग किया. वहीं आदर्श युवा क्लब के अध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में क्लब के सभी युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >