अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार

Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर की एक घटना सामने आई हैं. जहां शराब बंदी के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

Nawada News,अनील कुमार : नवादा जिले की अकबरपुर थाना पुलिस को शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

​क्या है पूरा मामला

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के साहिबगंज निवासी विजय चौधरी, पिता स्वर्गीय भुया चौधरी उर्फ जगदीश चौधरी के रूप में हुई है. विजय चौधरी अकबरपुर थाना कांड संख्या 15/18 (धारा 30ए, बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2016) का मुख्य आरोपी है. और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था.

​गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा इश्तहार भी जारी किया गया था. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को आरोपी के छिपने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >