बच्चा चोर की अफवाह से बचने की पुलिस ने दी सलाह, संदिग्ध की डायल 112 पर दें सूचना

NAWADA NEWS.जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाह के कारण गरीब और भिक्षाटन कर जीवन यापन करने वाले लोग मारपीट के शिकार हो रहे हैं. पिछले दो दिनों में करीब चार थाना क्षेत्रों से ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं, जिससे पुलिस प्रशासन भी चिंतित है.

गरीब व भिक्षुक बन रहे मॉब लिंचिंग के शिकार, एसपी ने जारी की एडवाइजरी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाह के कारण गरीब और भिक्षाटन कर जीवन यापन करने वाले लोग मारपीट के शिकार हो रहे हैं. पिछले दो दिनों में करीब चार थाना क्षेत्रों से ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं, जिससे पुलिस प्रशासन भी चिंतित है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर एडवाइजरी जारी की है. एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि बच्चा चोर की लगातार झूठी अफवाह फैलायी जा रही है . इसके कारण गरीब, निरीह और भीख मांग कर गुजर-बसर करने वाले लोगों के मॉब लिंचिंग का शिकार होने की शिकायतें मिल रही हैं. एसपी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति पर कोई संदेह हो, तो तत्काल डायल 112 या संबंधित थाने को सूचना दें. किसी भी प्रकार की अफवाह के आधार पर खुद से कानून हाथ में लेकर मारपीट करने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि पिछले दो-तीन दिनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई महिला और पुरुष के साथ मारपीट की शिकायतें मिली हैं. नगर क्षेत्र के तीन नंबर बस स्टैंड के पास एक भिक्षुक को बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया. वहीं काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा मोड़ के पास एक महिला के साथ भी भीड़ ने बेरहमी से मारपीट की.लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोर की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें. पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में बच्चा चोर की कोई पुष्टि नहीं हुई है. अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >