Nawada News : सीबीआइ पर हमले में आरोपित गिरफ्तार

Nawada News : यूजीसी नेट के पेपर लीक मामले की करने पहुंची थी सीबीआइ की टीम

Nawada News : यूजीसी नेट के पेपर लीक मामले की करने पहुंची थी सीबीआइ की टीम रजौली. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरहेना के कसियाडीह गांव से एसआइ अजय कुमार और एएसआइ वीरेंद्र पासवान ने सीबीआइ व पुलिस टीम पर हमले के मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मुरहेना पंचायत अंतर्गत कसियाडीह गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र रामोतार महतो के रूप में हुई है. इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक सीबीआइ व पुलिस टीम पर हमले में नामजद आरोपित है. बता दें कि बीते माह यूजीसी नेट के पेपर लीक मामले का तार मुरहेना के कसियाडीह गांव की एक युवती से जुड़ा था. इसको लेकर जांच के लिए दिल्ली से आयी सीबीआइ की टीम के साथ नगर थाना नवादा की पुलिस को फर्जी बताकर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया था. सीबीआइ टीम पर हमले में चालक समेत अन्य अधिकारी जख्मी हो गये थे.

एसआइ अजय कुमार ने रामोतार महतो को गिरफ्तार किया

इस घटना को लेकर सीबीआइ टीम लीडर ने रजौली थाने में आठ नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस एक युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं बीते दिन सोमवार को गुप्त सूचना के आलोक में केस के अनुसंधानकर्ता एसआइ अजय कुमार ने रामोतार महतो को गिरफ्तार किया है. अब तक पांच गिरफ्तार थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि सीबीआइ एवं पुलिस टीम पर हमले एवं मारपीट को लेकर पुलिस सघनता से अनुसंधान में जुटी हुई है. पुलिस ने अबतक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य नामजद एवं अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जायेगा. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >