अंतिम संस्कार में गये बस चालक की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत

मौत की खबर पहुंचते गांव में पसरा मातम

कौआकोल़ बाढ़ के निकट गंगा नदी के तट पर स्थित उमघाट पर सोमवार की सुबह स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से बस चालक की मौत हो गयी. शव गांव में पहुंचते ही मातम छा गया. मृतक चालक की पहचान कौआकोल थाना के बरियारपुर गांव निवासी लालो यादव के 35 वर्षीय पुत्र विजय यादव के रूप में की गयी. वह एक बस का चालक था. सोमवार की सुबह एक दाह-संस्कार में शामिल होने के लिए गंगा किनारे बाढ गया था. वहां गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया. इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर पहुंचते हीं गांव में मातम पसर गया. उसके शव घर पहुंचते हीं परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. शव का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमे��ेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >