वज्रपात की चपेट में आने महिला की की मौत

NAWADA NEWS.सिरदला थाना क्षेत्र की हजारा ग्राम पंचायत अकौना में शनिवार को गांव की 60 वर्षीय मुंकी देवी, पत्नी जवाहर प्रसाद, वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, सिरदला

सिरदला थाना क्षेत्र की हजारा ग्राम पंचायत अकौना में शनिवार को गांव की 60 वर्षीय मुंकी देवी, पत्नी जवाहर प्रसाद, वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला लेकर पहुंचे, जहां तैनात चिकित्सक डॉ जनार्दन कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थाना के एसआइ विकास आनंद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं पंचायत के मुखिया विनय पासवान ने भी स्वास्थ्य केंद्र आकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मुंकी देवी का जाना पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है. वहीं परिजनों के विलाप से माहौल बेहद भावुक हो उठा.घटना के बाद लोगों ने सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को आपदा राहत मुआवजा और अन्य आर्थिक सहयोग तत्काल उपलब्ध करायी जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >