हरदिया पंचायत की राशि घालमेल करने का आरोप
बजरंगबली चौक से अनुमंडल कार्यालय तक किया मार्च
रजौली : विस्थापित संघर्ष मोरचा के द्वारा अनुमंडल कार्यालय के पास धरना दिया गया. मोरचा के सदस्यों ने बजरंगबली चौक से अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च भी किया. राज्य व केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाये गये. कार्यक्रम का नेतृत्व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता गणेश शंकर विद्यार्थी ने किया. उन्होंने कहा कि सरकारों का रवैया गरीब विरोधी है.
राज्य व केंद्र सरकार गरीबों का शोषण कर रही है. मोरचा के सचिव कृष्णा चंदेल ने कहा कि 21 सूत्री मागों के लिए आंदोलन किया जायेगा. हरदिया पंचायत के दर्जनों गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. हरदिया पंचायत के विकास के लिए भूख हड़ताल भी की गयी थी. इसके लिए फंड में आयी रािश का घालमेल कर दिया गया. इसको लेकर पहले भी आंदोलन किया गया था़ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद अिधकािरयों ने चुप्पी साध ली़ आज तक इस पर कुछ नहीं हुआ़ जनता आज भी ठगी हुई है़ इस बार भी उनकी मांगों की अनदेखी की गयी, तो पुन: भूख हड़ताल की जायेगी. क्षेत्र के लोग एकजुट हैं़ मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया. मौके पर बैजनाथ सिंह, नरेश चौधरी, मुन्नी देवी आदि थे.
