पकरीबरावां : थाना क्षेत्र के पिडपड़वा गांव में दहेज लोभियों ने लगभग 25 वर्षीय महिला रेखा देवी की हत्या कर दी है. मायके वालों द्वारा मोटरसाइकिल नहीं देने पर उसके पति व ससुराल वालों ने गला दबा कर उसकी हत्या की है. मृतका नवादा जिले के ही लोदीपुर गांव की रहने वाली थी. उसका विवाह पूरी परंपरा के साथ 2012 में पिडपड़वा के सुनील चौहान के साथ हुई थी.
मृतका के भाई श्रवण चौहान ने पुलिस को बताया कि वह व उसके परिवार के लोग यथासंभव व सुनील चौहान के परिवार द्वारा जितनी राशि की मांग विवाह से पहले की गयी थी, उतनी राशि प्रदान कर दी गयी थी. परंतु विवाह के बाद से ही सुनील चौहान व उसकी सांस और ननद रुपये व मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. परिवार के लोग उनकी बहन को हमेशा मारपीट भी करते थे और मौका का फायदा उठाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. स्थानीय थाने में मृतका के भाई ने मृतका के पति सुनील चौहान, उसकी सांस व ननद को मामले में आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
