अब म्यूटेशन के लिए अलग से नहीं देना होगा आवेदन

नवादा (नगर) : ऑनलाइन रजिस्ट्री के बाद अब सीओ कार्यालय में म्यूटेशन के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. रजिस्ट्री के लिए तैयार सीडी को केवल सीओ कार्यालय तक पहुंचाने की जरूरत है. जिला सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बताया गया कि जमीन के लिए खरीद बिक्री के बाद […]

नवादा (नगर) : ऑनलाइन रजिस्ट्री के बाद अब सीओ कार्यालय में म्यूटेशन के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. रजिस्ट्री के लिए तैयार सीडी को केवल सीओ कार्यालय तक पहुंचाने की जरूरत है. जिला सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बताया गया कि जमीन के लिए खरीद बिक्री के बाद उसकी सीडी को विभाग द्वारा ही सीओ कार्यालय पहुंचा दिया जायेगा. इसके बाद स्वत: ही म्यूटेशन हो जायेगा. डीपीआरओ ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था शुरू की गयी है. लगातार म्यूटेशन से जुड़ी शिकायतों के मिलने के बाद इसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >