महिला वार्ड पार्षदों को नहीं मिला लैपटॉप

महिला वार्ड पार्षदों को नहीं मिला लैपटॉपहिसुआ. नगर पंचायत के महिला वार्ड पार्षदों को अब तक लैपटॉप नहीं मिला है. जबकि, 2015 में ही यह मिल जाना था. पार्षद साल के अंत तक मिलने का इंतजार कर रहे. पार्षद सुनीता देवी, बसंती देवी, इंदु देवी, किरण शर्मा, शकीला बानो आदि ने बताया कि लैपटॉप अभी […]

महिला वार्ड पार्षदों को नहीं मिला लैपटॉपहिसुआ. नगर पंचायत के महिला वार्ड पार्षदों को अब तक लैपटॉप नहीं मिला है. जबकि, 2015 में ही यह मिल जाना था. पार्षद साल के अंत तक मिलने का इंतजार कर रहे. पार्षद सुनीता देवी, बसंती देवी, इंदु देवी, किरण शर्मा, शकीला बानो आदि ने बताया कि लैपटॉप अभी तक नहीं मिला है. नगर पंचायत से मिलने का आश्वासन मिल रहा है.राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करें हिसुआ अंचल कार्यालय पहुंच कर अपर समाहर्ता, एलआरडीसी व एसडीओ आदि ने की जांचफोटो– अंचल कार्यालय में पहुंचे अधिकारीप्रतिनिधि, हिसुआबुधवार को अपर समाहर्ता महर्षि राम, एलआरडीसी नंद किशोर चौधरी, सदर एसडीओ राजेश कुमार हिसुआ अंचल कार्यालय पहुंच कर राजस्व, दाखिल खारिज सहित भूमि से जुड़े मामलों की जांच की. इस दौरान सीओ, राजस्व कर्मचारी व अंचल कर्मियों के पसीने छूट रहे थे. हालांकि, निरीक्षण की बातों का पूरा खुलासा करने से अधिकारी परहेज करते रहे, पर एडीएम ने बताया कि राजस्व की वसूली, दाखिल खारिज की स्थिति आदि का जायजा लिया जा रहा है. अंचल में राजस्व वसूली की स्थिति संतोषप्रद नहीं है. उन्होंने सीओ को इस पर मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने दाखिल खारिज के काम को आरटीपीएस के माध्यम से पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया. लगान वसूली व सेवा संबंधी कार्य में कोताही सामने नहीं आने की चेतावनी दी. उसके पहले अधिकारी पचाढ़ा पंचायत मुख्यालय में बुधवार को लगनेवाले राजस्व शिविर में पहुंचे व शिविर की स्थिति का जायजा लिया. आम लोगों से शिविर में होने वाली बाधाओं और कार्य की गति आदि की जानकारी ली. उन्होंने किसानों व लगान के बड़े बकायेदारों से अपील की राजस्व चुकाकर उसे अप–टू–डेट करवा लेने की अपील की. अधिकारियों ने बताया कि बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की तैयारी है. मौके पर सीओ पिंटू कुमार, राजस्व कर्मचारी शंभु शरण सिंह, अंचल कर्मचारी भूषण कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >