महरा में ग्रामसभा कर जाना अतिपिछड़ों का हाल

महरा में ग्रामसभा कर जाना अतिपिछड़ों का हाल नवादा (नगर). अतिपिछड़ा आयोग के सदस्यों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर यहां के स्थिति का जायजा लिया. बुधवार को अपने दौरे के क्रम में सबसे पहले घंघौल गांव पहुंचे, जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में होनेवाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया. […]

महरा में ग्रामसभा कर जाना अतिपिछड़ों का हाल नवादा (नगर). अतिपिछड़ा आयोग के सदस्यों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर यहां के स्थिति का जायजा लिया. बुधवार को अपने दौरे के क्रम में सबसे पहले घंघौल गांव पहुंचे, जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में होनेवाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया. आयोग के सदस्यों के साथ रहे जदयू के जिलाध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने बताया कि अतिपिछड़ा समाज के लोगों के साथ जिला स्तर पर आयोग के सदस्यों ने बैठक किया. इसके बाद रोह प्रखंड के महरा गांव में ग्रामसभा कर वहां के लोगों के परेशानियों को जाना. गांव में रहनेवाले अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ हमलोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. ग्रामसभा के बाद आयोग के सदस्यों ने जिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठक कर समाज के लोगों के स्थिति के बारे में जाना. बैठक में प्रदेश महामंत्री भगीरथ प्रसाद सिंह, प्रो प्रमिला, ललन कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, प्रवीण चंद्रवंशी, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >