शौर्य कंपीटीशन का उद्घाटन

शौर्य कंपीटीशन का उद्घाटन नवादा (सदर). मंगलवार को गोवर्द्धन मंदिर व ज्ञान भारती स्कूल के समीप शैक्षणिक संस्थान शौर्य कंपीटीशन का उद्घाटन गोविंदपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव ने किया. कौशल यादव ने कहा कि विवेकानंद की जयंती के मौके पर शैक्षणिक संस्था का उद्घाटन काफी महत्पूर्ण है. उन्होंने छात्रों को बेहतर सफलता के कई […]

शौर्य कंपीटीशन का उद्घाटन नवादा (सदर). मंगलवार को गोवर्द्धन मंदिर व ज्ञान भारती स्कूल के समीप शैक्षणिक संस्थान शौर्य कंपीटीशन का उद्घाटन गोविंदपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव ने किया. कौशल यादव ने कहा कि विवेकानंद की जयंती के मौके पर शैक्षणिक संस्था का उद्घाटन काफी महत्पूर्ण है. उन्होंने छात्रों को बेहतर सफलता के कई टिप्स बताये. अपने जीवन के छात्र राजनीतिक से वर्तमान समय तक की जीवन गाथा छात्रों को बतायी तथा कहा कि हर मुश्किल के बाद सफलता हाथ लगती है. इसलिए असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है. अंधेरा के बाद उजाला होता है. आप सभी बेहतर ढंग से परिश्रम करेंगे तो सफलता आपके कदम चुमेगी. इस अवसर पर विपिन कुमार, गौरी शंकर, रंजीत, राजेंद्र यादव, विनय यादव, मिथिलेश, गिरधारी, पवन, सत्येंद्र आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >