रुपये लेने के बाद भी मकान बनाने में नहीं ले रहे रुचि

रुपये लेने के बाद भी मकान बनाने में नहीं ले रहे रुचि नरहट. प्रखंड में इंदिरा आवास निर्माण की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है. मकान बनाने के लिए पहली किस्त के रुपये लाभुकों को दे दिये गये हैं. इसके बावजूद लाभार्थी मकान बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं. लेखा सहायक दिलीप कुमार […]

रुपये लेने के बाद भी मकान बनाने में नहीं ले रहे रुचि नरहट. प्रखंड में इंदिरा आवास निर्माण की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है. मकान बनाने के लिए पहली किस्त के रुपये लाभुकों को दे दिये गये हैं. इसके बावजूद लाभार्थी मकान बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं. लेखा सहायक दिलीप कुमार ने बताया कि 2010 से 2015 तक लंबित 1101 इंदिरा आवास योजना में 2015 तक सिर्फ 66 मकान बनाये गये. 2013–14 में 775 लोगों का आवास निर्माण के लिए चयन किया गया था. इन सभी को प्रथम किस्त के रुपये भी दे दिये गये हैं. लेकिन , इनमें 420 लाभुकों ने ही अपने मकान बनाये हैं. उन लोगों को द्वितीय किस्त के भी रुपये दे दिये गये हैं. 2014–15 में 756 लोगों का आवास के लिए चयन किया. इस बार लाभुकों को पहली किस्त के 60 हजार रुपये दिये गये हैं. द्वितीय किस्त के 15 हजार रुपये शौचालय समेत मकान बनाने के लिए दिया गया है. 756 लाभुकों में अभी तक 60 लाभुकों ने ही मकान बना सके हैं. बीपीटी को दिया गया किट फोटोंनरहट. रविवार से आइपीइपी टू के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत के वार्ड में सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया. कार्य प्रारंभ के पूर्व पीओ कार्यालय परिसर में सभी बीपीटी के बीच सर्वे किट का वितरण किया गया. वितरण का कार्य पीओ राजीव रंजन कुमार एवं बीपीएम अभिलाशा राय द्वारा किया गया. पीओ ने बताया की सभी पंचायतों के लिए अलग अलग बीपीटी की टीम बनायी गयी है. टीम में शामिल लोग पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जा कर सर्वे करेंगे. उन्होंने बताया कि पहला दिन इन लोग द्वारा प्रचार प्रसार किया गया. उसके बाद सर्वे शुरू किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >