अस्पताल में भगदड़ से परेशान रहे अन्य मरीज फोटो-6 नवादा (सदर). रविवार को सदर अस्पताल के महिला वार्ड में प्रसूति महिला की मौत के बाद उत्पन्न भगदड़ से दूसरे मरीज भी परेशान रहे. जान बचाने के लिए अस्पताल के मरीज इधर-इधर भागते नजर आये. महिला वार्ड में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों के भाग खड़े होने से सन्नाटा हो गया. तनपुरा के नीतीश कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी, गोलारोड के पवन कुमार की पत्नी अर्पणा देवी भी बगैर इलाज कराये ही महिला वार्ड से भाग खड़ी हुई. सदर अस्पताल में आये दिन होनेवाले इस तरह की घटनाओं को देखते हुए सदर अस्पताल में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. परंतु, मरीजों के परिजनों द्वारा किये जानेवाले हंगामें के दौरान ऐसे सुरक्षा बल मामले को शांत कराने के बजाय खुद भी बचने का प्रयास करते रहते है, जिससे सदर अस्पताल में सुरक्षा बलों के तैनाती पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है. इमरजेंसी वार्ड के कई भर्ती मरीजों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने ही हंगामा होता है और ऐसे ही मूकदर्शक बने खड़े रहते हैं.
अस्पताल में भगदड़ से परेशान रहे अन्य मरीज
अस्पताल में भगदड़ से परेशान रहे अन्य मरीज फोटो-6 नवादा (सदर). रविवार को सदर अस्पताल के महिला वार्ड में प्रसूति महिला की मौत के बाद उत्पन्न भगदड़ से दूसरे मरीज भी परेशान रहे. जान बचाने के लिए अस्पताल के मरीज इधर-इधर भागते नजर आये. महिला वार्ड में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों के भाग खड़े […]
