नहीं बन रहे स्मार्ट कार्ड लाइसेंस

नहीं बन रहे स्मार्ट कार्ड लाइसेंस नया प्रोग्राम सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण हो रही परेशानी फोटो-6प्रतिनिधि, नवादा (सदर)नये साल से लोगों को स्मार्ट कार्ड में ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों का रजिस्ट्रेशन दिये जाने की घोषणा की शुरुआत 10 दिनों बाद भी नहीं की गयी है. पटना से नये प्रोग्राम सॉफ्टवेयर जिला परिवहन […]

नहीं बन रहे स्मार्ट कार्ड लाइसेंस नया प्रोग्राम सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण हो रही परेशानी फोटो-6प्रतिनिधि, नवादा (सदर)नये साल से लोगों को स्मार्ट कार्ड में ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों का रजिस्ट्रेशन दिये जाने की घोषणा की शुरुआत 10 दिनों बाद भी नहीं की गयी है. पटना से नये प्रोग्राम सॉफ्टवेयर जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध नहीं होने के कारण स्मार्ट कार्ड लाइसेंस बन रहा है. पहले से दिये जा रहे मैनुअल लाइसेंस पर भी रोक लगा दिया गया है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने आनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विभागीय अधिकारी भी इस संबंध में बगैर सॉफ्टवेयर आये काम शुरू नहीं होने की बात बताकर आवेदकों को अगली तिथि के लिए टाल रहे हैं. नरहट से लाइसेंस बनाये आये सतीश कुमार ने बताया कि लाइसेंस के लिए सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. इसके बाद भी नया कार्ड नहीं दिया जा रहा है. बार-बार दो दिन बाद आने की बात कह कर लौटाया जा रहा है. विभागीय कर्मियों के समक्ष भी यह संशय की स्थिति बनी हुई है कि नये साल से सभी आवेदकों को स्मार्ट कार्ड पर ही लाइसेंस दिया जाना है. परंतु, पटना से प्रोग्राम सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं होने के कारण स्मार्ट कार्ड आने के बाद भी लोगों को स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस व स्मार्ट वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं दिया जा रहा है. शनिवार को भी स्मार्ट कार्ड को लेकर कर्मियों व आवेदिकों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई. सॉफ्टवेयार आने के बाद होगा काम सॉफ्टवेयर नहीं आने के कारण लोगों को स्मार्ट कार्ड व रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं दिया जा रहा था. शनिवार की रात तक सॉफ्टवेयर आने के बाद सोमवार से लोगों को स्मार्ट कार्ड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कार्ड दिये जाने का काम शुरू हो जायेगा. ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >