तीन परीक्षा केंद्रों पर 17 सौ बच्चों ने दी परीक्षा

तीन परीक्षा केंद्रों पर 17 सौ बच्चों ने दी परीक्षा94 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में हुए शामिलकड़ी सुरक्षा व्यवस्था का किया गया था इंतजामफोटो-4नवादा (नगर). नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. नवोदय परीक्षा को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में कदाचार रोकने के ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा था. […]

तीन परीक्षा केंद्रों पर 17 सौ बच्चों ने दी परीक्षा94 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में हुए शामिलकड़ी सुरक्षा व्यवस्था का किया गया था इंतजामफोटो-4नवादा (नगर). नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. नवोदय परीक्षा को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में कदाचार रोकने के ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा था. डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था. सेंटर मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर तीन बीइओ को अतिरिक्त प्रभार देकर पर्यवेक्षण का काम दिया गया था. 11 बजे से प्रारंभ होनेवाले परीक्षा के लिए सुबह से परीक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ परीक्षा केंद्रों के बाहर देखने को मिली. परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति लगभग 94 प्रतिशत रहा. केवल छह प्रतिशत विद्यार्थी ही परीक्षा में भाग नहीं ले पाये. जिले में गांधी इंटर स्कूल, राजकीय कन्या इंटर स्कूल व प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों के जांच करते दिखें. डीइओ गोरख प्रसाद व नवोदय विद्यालय रेवार के प्राचार्य एसपी सिंह ने विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षा कार्य का निरीक्षण किया. डीइओ गोरख प्रसाद ने बतलाया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गयी थी. नवोदय विद्यालय रेवार के प्राचार्य एसपी सिंह ने कहा कि नियमानुसार परीक्षा का संचालन किया गया है. सुबह साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक परीक्षा का संचालन किया गया. सौ अंकों की प्रवेश परीक्षा में 50 अंक के प्रश्न मानसिक क्षमता से, 25 अंकों का प्रश्न गणित से व 25 अंकों का प्रश्न हिंदी विषय से पूछे गये थे. ओएमआर सीट पर प्रश्नों का जवाब बच्चों को लिखना था. सुबह से सेंटरों पर लगी रही भीड़ जिले के सुदूर गांवों से भी परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आये हुए थे. जिले से लगभग 19 सौ बच्चों ने नामांकन के लिए फॉर्म भरा था. सुबह से ही अभिभावकों व परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिला. बच्चे उत्सुकतापूर्वक अपना रूम नंबर जानने के लिए परेशान दिखें. अभिभावकों ने कहा कि परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से होनी है. इसके लिए पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गये है, ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो. परीक्षा के लिए सेंटर पर बेहतर व्यवस्था किया गया है. परीक्षा देकर लौट रहे विद्यार्थी सौरभ कुमार, प्रियंका कुमारी, नीशा, सृष्टि, अराध्या आदि ने बताया कि प्रश्न काफी बेहतर आया था. अपने तरीके से प्रश्नों का जवाब दिये है. आशा है कि रिजल्ट बेहतर आयेगा. नवोदय विद्यालय रेवार में 80 बच्चों के नामांकन के लिए सीट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >