53 ईंट भट्ठेदारों पर प्राथमिकी

53 ईंट भट्ठेदारों पर प्राथमिकी सरकारी चालान जमा नहीं करनेवालों के खिलाफ उठाया कदम जिले में 240 में से 134 भट्ठा मालिकों पर हुई कार्रवाई भट्ठों को जब्त करने व गिरफ्तारी की होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, नवादा (सदर) वित्तीय वर्ष 2015-16 के साथ ही विगत वर्ष 2014-15 में सरकारी चालान जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठेदारों […]

53 ईंट भट्ठेदारों पर प्राथमिकी सरकारी चालान जमा नहीं करनेवालों के खिलाफ उठाया कदम जिले में 240 में से 134 भट्ठा मालिकों पर हुई कार्रवाई भट्ठों को जब्त करने व गिरफ्तारी की होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, नवादा (सदर) वित्तीय वर्ष 2015-16 के साथ ही विगत वर्ष 2014-15 में सरकारी चालान जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठेदारों पर खनन विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. पहले चरण में 81 ईंट भट्ठेदारों के खिलाफ प्राथमिकी के बाद शनिवार को सहायक खनन निदेशक मनोज कुमार मिश्र ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित 53 वैसे ईंट भट्ठेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिन्होंने लगातार तीन नोटिस के बाद भी सरकारी रुपये का चालान अब तक जमा नहीं किया है. खनन विभाग की इस कार्रवाई से ईंट भट्ठा मालिकों में हड़कंप मच गया है. जिले में चल रहे 240 ईंट भट्ठे में से अब तक 134 के खिलाफ सरकारी रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सहायक खनन निदेशक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में भट्ठा फूंकने व ईंट बेचने के बाद भी संचालकों ने सरकारी चालान जमा नहीं किया. इस संबंध में विभाग द्वारा कई बार नोटिस भेज गया. इसके बाद भी भट्ठेदारों ने चालान जमा नहीं किया. इसके बाद विभाग ने यह कदम उठया. उन्होंने बताया कि एफआइआर के बाद संचालकों की गिरफ्तारी व ईंट भट्ठों को जब्त करने की प्रक्रिया चलेगी. गौरतलब है की खनन विभाग द्वारा पिछले वर्ष भी कई ईंट भट्ठेदारों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद भी ईंट भट्ठेदार अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिले से बाहर भी ईंट की सप्लाई करने में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >