धमकी से परेशान पीड़ित ने एसपी से लगायी गुहार पकरीबरावां. आबिद विगहा निवासी कारू यादव ने एसपी को आवेदन देकर पत्नी के हत्यारों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत की. उन्होंने आवेदन में बताया कि पत्नी की हत्या पिछले वर्ष गांव के कुछ लोगों द्वारा एक पेड़ काटे जाने के विवाद में कर दी गयी थी. मामले को लेकर पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज है. इसमें सात लोगों का अारोपित बनाया गया था. इनमें पांच की गिरफ्तारी हो गयी है. बाकी बचे पिंटू यादव व सिंटू यादव फरार चल रहे हैं. उन्हीं आरोपितों द्वारा हमें धमकी दी जा रही है कि केस को उठा लो अन्यथा सजा भुगतने के लिए तैयार रहो. इसके कारण हम सभी परिवार काफी भयभीत रहते हैं.
धमकी से परेशान पीड़ित ने एसपी से लगायी गुहार
धमकी से परेशान पीड़ित ने एसपी से लगायी गुहार पकरीबरावां. आबिद विगहा निवासी कारू यादव ने एसपी को आवेदन देकर पत्नी के हत्यारों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत की. उन्होंने आवेदन में बताया कि पत्नी की हत्या पिछले वर्ष गांव के कुछ लोगों द्वारा एक पेड़ काटे जाने के विवाद में कर दी गयी […]
